गढ़वा : जंगली भालू ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मार डाला

AJ डेस्क: गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती भंडरिया थाने के बरकोल गांव के पास जंगली भालू के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मरियम लकड़ा ने सदर अस्पताल में बताया कि परिवार के सदस्य शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मिल से धान कुटवा कर घर लौट रहे थे उसी दौरान जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया।

 

 

इस हमले में सुमित गीध (38), अनित गीध (35) और राज मिंज (40) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसने बताया कि चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे गांव के लोग और अन्य परिजन पर भी भालू ने हमला कर दिया जिसमें परिवार की एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भालू के हमले में मारे गए और घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि रात में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित होने और शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए धन दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »