संताल के तीन जिला में 6 लोगों को मारने वाले हाथी ने तोपचाची में उत्पात मचाया
AJ डेस्क: अपने झुंड से बिझड़ा विशालकाय हाथी संताल परगना प्रमंडल के देवघर, दुमका और जामताड़ा में करीब छह लोगों को कुचलकर मारने के बाद कल देर रात धनबाद की सीमा में प्रवेश कर गया है। धनबाद में कदम रखते ही हाथी के उत्पात की खबरे भी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि कल देर रात उस हाथी ने तोपचांची के पावापुर में आधा दर्जन लोगों की संपत्ति का नुकसान कर शनिवार की अहले सुबह गिरिडीह जिला की ओर चलता बना।
जानकारी के अनुसार तोपचाँची प्रखण्ड अंतर्गत पावापुर पंचायत के जरूआडीह, अमलखोरी आदि गांव में झुंड से बिछड़े एक विशालकाय हाथी ने रात भर उत्पात मचाया। किसी की मकई की फसल बर्बाद कर दी तो किसी की चार दिवारी को गिरा कर निकल गया। अमलखोरी के लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे हाथी जरूआडीह होते हुए अमलखोरी में प्रवेश किया। हाथी के चिंघाड़ने से ग्रामीण दहसत में आ गए और अपने अपने घरों मे दुबक गए। इस बीच हाथी अमलखोरी के मो. खलील, सईदा खातुन, मुस्तफा, शिवकुमार सहित आधा दर्जन लोगों की चारदीवारी को तोड़ता हुआ बेलाटांड की ओर निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाथी काफी विशाल था और उसके बड़े-बड़े दांत बाहर निकले हुए थे। हाथी के दहशत से पुरी रात ग्रामीण सो नही पाए। ग्रामीणो ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सुचना दे दी है। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि रामकिशोर ने हाथी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मांग की है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
