दर्दनाक : टुंडी के मनिया डीह में एक गड्ढे में डूबकर दो जुड़वा भाई की मौत
AJ डेस्क: धनबाद के पश्चिमी टुंडी स्थित मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह चिमनी भट्ठे के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबकर दो जुड़वा भाई की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के पीछे-पीछे खेत चले गए थे। इसी दौरान यह घटना घट गई। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चे का शव गड्ढे में मिला।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शीतलपुर गांव निवासी रोहित सिंह आज सुबह पास ही अपने खेत मे धान का बिचड़ा डालने जा रहे थे। इसी दौरान करीब छह वर्षीय उनके जुड़वा बेटे लव और कुश उनके पीछे चल दिए। इस बात की जानकारी रोहित को नही थी। बिचड़ा डालने के बाद जब रोहित वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी दोनों बेटों के बारे में पूछने लगी। जिसके बाद दोनों बच्चों की तलाश शुरू हुई। पूरा गांव गायब हुए दोनों भाइयों को ढूंढने में लग गया। लेकिन कही भी उन बच्चों का पता नही लगा। तब बच्चे की माँ ने खेत की ओर उन्हें ढूंढने की बात कही।
इसके बाद खेत के रास्ते में ईंट बनाने के लिए बनाए गए गड्ढे के पास बच्चे के पांव के निशान दिखाई दिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने उस गड्ढे में छलांग लगा दी। जहां दोनों बच्चे डूबे हुए पाए गए। शव पॉके जाने के बाद पूरे गाँव मे मातम छा गया है। बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
