कतरास थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पेट्रोल पम्प से 2 लाख लूटा

AJ डेस्क: रविवार की देर रात 6 बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर 2 लाख रुपये लूट लिए। जाते वक्त अपराधी अपने साथ पंप में लगे CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए। वारदात को करीब दो बजे रात को अंजाम दिया गया। घटना के दो घंटे बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तहकीकात शुरू कर दिया है। घटना धनबाद के कतरास थाना से महज 100 मीटर दूर सिनेमा रोड स्थित श्रीराम फियूल्स पेट्रोल पंप की है।

 

 

पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी आनंद महतो और दयानंद महतो ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि देर रात एक सफेद रंग की कार पेट्रोल पंप पर आई। कार से दो युवक बाहर आए और पंप के कमरे के गेट के पास आकर दरवाजे पर दस्तक देने लगे। दोनों युवकों ने कर्मियों को दो लीटर पेट्रोल भरने को कहा। उन्होंने कर्मियों से यह कहते हुए पेट्रोल देने को कहा कि उनके पिता बीमार हैं और उन्हें अस्पताल ले जाना है। जल्दी पेट्रोल भर दें।

 

 

यह सुनकर कर्मियों ने जैसे ही फाटक का दरवाजा खोला, वैसे ही दोनों युवक धक्का देकर कमरे के अंदर घुस गए। इसके बाद चाकू दिखा उनके साथ मारपीट कर दोनों कर्मियों के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिया। इस दौरान अपराधियों ने कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर में चार और बदमाश आ गए और लूट को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित कर्मियों ने मैनेजर को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित दोनों कर्मियों और पेट्रोल पंप के मैनेजर सोमनाथ बाउरी को अपने साथ कतरास थाना ले गई। जहाँ पुलिस कर्मियों के मदद से अपराधियों का हुलिया पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »