धनबाद तीरदांजी संघ ने होनहार खिलाड़ी दीपा और मुकेश को सम्मानित किया

AJ डेस्क: विश्व कप तीरंदाजी में झारखंड की दीपिका समेत अतनु दास अंकिता भगत और कोमालिका बारी के शानदार प्रदर्शन के लिए धनबाद जिला तीरंदाजी संघ ने मंगलवार को ओलंपिक दिवस के मौके पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही धनबाद के दो होनहार खिलाड़ी दीपा और मुकेश को संघ ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की गई।

 

 

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि संघ को पूरी आशा है कि दीपा भी आगे चलकर झारखण्ड की बेटी दीपिका की तरह ही नाम रौशन करेगी। मौके पर राजेश सिंह, जुबेर आलम, तारक दास समेत तीरंदाजी के खिलाड़ी मौजूद थे।

 

 

ज्ञात हो कि पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज-थ्री तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में दीपिका ने कोमालिका बारी व अंकिता भक्त और अपने पति अतनु दास के साथ अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस तीरंदाज ने एक ही दिन तीन स्वर्ण पदकों पर निशाना साध ओलंपिक से पहले भारतीयों के लिए पदक की उम्मीदों को परवान चढ़ाया है। दीपिका ने एकल प्रतियोगिता का स्वर्ण भी अपने नाम किया। दीपिका विश्वकप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज बन गई हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »