अभिभावक संघ ने शुल्क निर्धारण कमिटी के लिए DC को समस्या बताया

AJ डेस्क: झारखण्ड अभिभावक संघ के पूर्व घोषित निर्णय के आलोक में संघ द्वारा मंगलवार को स्कूल शुल्क निर्धारण कमिटी की गठन की मांग को लेकर राज्य भर में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया। इसी क्रम में संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद उपायुक्त से सर्किट हाउस कोविड कंट्रोल रूम में मुलाकात कर ऑनलाइन क्लास से वंचित छात्रों की सूचि उपायुक्त को उपलब्ध कराई।

 

 

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से अभिभावकों पर फीस वसूली के लिए बना रहे दबाव से अवगत कराया। श्री सहाय ने मांग करते हुए कहा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 को प्रभावी बनाया जाए।

 

 

रांची जिला की तरह हर जिला में प्राइवेट स्कूलों को लेकर शुल्क निर्धारण कमिटी का गठन सुनिश्चित हो। अभिभावक से वर्तमान सत्र 2021-2022 में ट्यूशन फ़ीस के अलावा कोई दूसरा शुल्क नहीं ली जाए। जिले के हर स्कूल में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन का गठन किया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »