बिहार : बाढ़ का सितम, डोली के बजाय दूल्हे के कंधे पर विदा हुई दुल्हन

AJ डेस्क: सोशल मीडिया में अपनी दुल्हन को कंधे पर उठाए एक दूल्हे का वीडियो पिछले कई घंटों से वायरल हो रही है। दरअसल यह वायरल तस्वीर बिहार के किशनगंज जिले में स्थित एक बाढ़ प्रभावित इलाके की है। जहां शादी के बाद दूल्हे को अपनी दुल्हन को घर ले जाने के लिए कंधे का सहारा लेना पड़ा। पूरा मामला किशनगंज से दिघलबैंक प्रखंड से जुड़ा है। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थित सिंघीमारी के पलसा घाट पर पुल के अभाव के कारण दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को कंधे पे उठा नदी पार कराया। सिंघीमारी के कनकई नदी घाट से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा जो पलसा कनकई घाट का बताया जा रहा है।

 

 

इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा है। मामला गत रविवार को पलसा गांव से बारात लौटने के वक्त है। जब नदी में नाव कम पानी वाले धार में रुक गया तो दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करने लगा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। दूल्हा शिव कुमार सिंह स्व महेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र है जो बहादुरगंज प्रखण्ड के लोहागाड़ा पंचायत का निवासी है। शनिवार को दिघलबैंक प्रखण्ड के सिंघिमारी पंचायत उसकी बारात गई थी।

 

 

 

शादी करने के बाद दूल्हा दुल्हन समेत रविवार को लौटा। इस दौरान दिघलबैंक प्रखण्ड के सिंघिमरी घाट पर लौटते समय नाव नदी के किनारे पर नहीं पहुंच सकी तो दुल्हन को पानी से बचाने के लिए उसने उसे अपनी गोद और फिर कंधे पर उठा लिया। दूल्हा द्वारा नई नवेली दुल्हन को गोद और कंधे में उठाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »