जमशेदपुर : उलीडीह के सुभाष कॉलोनी में दोस्त ने ही अर्पित को गोली मारी

AJ डेस्क: जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 2 में मंगलवार को अर्पित कश्यप (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कलिकानगर रोड नंबर 4 का रहने वाला था। आरोप है कि अर्पित के साथी शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी डेविड ने उसके कमर में सटा कर गोली मारी है। अर्पित का एक साथी विकास कुमार सिंह उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त विकास भी वहां मौजूद था।

 

 

सूचना पर उलीडीह पुलिस और मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंची। पुलिस विकास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में विकास ने बताया- वह और अर्पित सुभाष कॉलोनी में आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच डेविड भी वहां आया। कुछ देर बात करने के बाद उसने अर्पित को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से भाग निकला।

 

 

विकास के अनुसार, डेविड ने अर्पित को गोली क्यों मारी, इसकी जानकारी उसे नहीं है। बात करने के दौरान ही डेविड ने अर्पित को गोली मारी। अर्पित पूर्व में धनबाद में काम करता था। लॉकडाउन लगने के पूर्व वह जमशेदपुर आया था। मृतक का बड़ा भाई किसी मामले में जेल में बंद है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »