धनबाद में दस जुलाई को एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन

AJ डेस्क: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट धनबाद में 10 जुलाई को एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है । नेशनल लोक अदालत में पक्षकार ऑनलाइन या कोविड गाईडलाइन का पालन करते हुए व्यक्तिगत तौर पर भी उपस्थित हो सकते हैं। उपरोक्त बातें बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा ने कही।

 

 

उन्होंने कहा कि अब तक 1600 मामले निपटारे के लिए चिन्हित किए गए हैं। यह संख्या अभी और बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि अदालत में मुकदमे के निष्पादन होने पर दोनों पक्षकारों के सम्मान की रक्षा होती है। क्योंकि इसमें ना तो कोई हारता है और ना ही कोई जीतता है। लोक अदालत में मुकदमे का निपटारा होने पर उसे किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए लगातार विभिन्न विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक की जा रही है। पक्षकारों को सुविधा देने के लिए विभागों द्वारा स्कीम भी लाया गया है। जिसमें जुर्माने की राशि में पक्षकारों को रियायत दी जाएगी। नेशनल लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ डालसा के अधिवक्ता, संबंधित विभाग के पदाधिकारी ऑनलाइन व फिजिकल रूप से शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने विवादों का निपटारा ई-नेशनल लोक अदालत में कराएं।

 

 

इन मामलों का होगा निपटारा-

न्यायाधीश श्री शर्मा ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली, वन विभाग, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, आपराधिक सुलहनीय मामले, उत्पाद विभाग, वैवाहिक जीवन से संबंधित विवाद, उपभोक्ता विवाद, भूमि अधिग्रहण, न्यूनतम मजदूरी, मनरेगा से संबंधित विवाद व अन्य सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »