विनोद झा हत्याकांड का अभियुक्त मंटू कश्यप की धनबाद जेल में हुई मौत

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश का कुख्यात शूटर गुड्डू शुक्ला से संबंध रखने वाला चिरकुंडा का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल आनंद वर्धन उर्फ मंटू कश्यप की रविवार को धनबाद जेल में मौत हो गई। मंटू विनोद झा हत्याकांड मामले में जेल में बंद था। रविवार सुबह मंटू ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द होने की शिकायत जेल प्रशासन से की थी। जिसके बाद उसे SNMMCH ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

मंटू कश्यप को धनबाद जेल के क्वारेन्टीन वार्ड में रखा गया था। उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर मृतक के पोस्टमार्टम के लिए टीम गठित की गई है। जेल अधीक्षक अजय कुमार की माने तो मंटू की मौत शायद दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सुबह 6 बजे SNMMCH भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

बता दें कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडंगा निवासी मंटू यूपी के शूटर गुड्डू शुक्ला का करीबी बताया जाता था। 24 फरवरी 2021 को तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी में विनोद झा की हत्या कर दी गई थी। जिसका मुख्य अभियुक्त मंटू कश्यप ही था। बताया जाता है कि मंटू लोक जन शक्ति (लोजपा) पार्टी का कार्यकर्ता भी था और सूदखोरी का कारोबार भी किया करता था। इसी धंधे में पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद विनोद झा ने मंटू का साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद मंटू ने उसकी हत्या करवा दी थी। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मंटू कश्यप को पुलिस ने 28 जून को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया था। तब से वो धनबाद जेल में ही बंद था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »