गुमला : भतीजे ने चाची की हत्या कर दी तो चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला

AJ डेस्क: गुमला के चैनपुर प्रखंड स्थित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित सिविल गांव में गुरुवार की दोपहर दो हत्याएं हुईं। पहली घटना में भतीजे ने अपनी चाची पर डायन होने का आरोप लगा कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली। जबकि दूसरी घटना में मृतका के आक्रोशित पति ने आरोपी भतीजे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मगदेव मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि भतीजे को शक था कि उसके घर में लोग चाची की वजह से बीमार हो रहे हैं।

 

 

मृतकों में भिन्सारी देवी (55) और उसका भतीजा राजपाल मुंडा (23) शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाल के दिनों में आरोपी भतीजा राजपाल मुंडा के घर में कई सदस्य बीमार चल रहे थे। घर के सदस्यों के बीमार रहने का जिम्मेदार वह अपनी चाची भिन्सारी देवी को ठहराता था और उस पर डायन होने का आरोप लगाता था।

 

 

गुरुवार को भिन्सारी के घर में एक भी परिजन नहीं थे। सभी खेतों में काम करने गए थे। जानकी उसका पति मगदेव मुंडा भैंस चराने गया हुआ था। इसी दौरान करीब दोपहर तीन बजे राजपाल हाथ में कुल्हाड़ी लेकर भिन्सारी के घर पहुंचा और राजपाल मौका पाकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर वह वहां से भाग निकला। हालांकि लोगों ने उसे भागते हुए देख लिया और इसकी जानकारी मृतका के पति मगदेव मुंडा को दे दी।

 

 

इसके बाद मगदेव मुंडा आरोपी भतीजे राजपाल को ढूंढने लगा। पर वह गांव में नहीं मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने मगदेव को समझाने की कोशिश की। मगर वह इतना आक्रोशित था कि किसी की भी कुछ सुनने को तैयार नहीं था। घटना के करीब एक घंटे बाद राजपाल गांव की ओर लौटा। तभी इसकी जानकारी होने के बाद मगदेव ने उसे अपने पास बुलाया। फिर उससे चाची की हत्या किए जाने के कारणों के बारे में पूछा। इस दौरान राजपाल ने उसे कहा- ‘वह डायन थी। इसलिए मार दिया।’ इतना सुनते ही मगदेव अपना आपा खो बैठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से राजपाल के सिर पर हमला कर दिया। जिससे राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »