खुलासा : हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश का खुलासा, गिरफ्तारियां

AJ डेस्क: हेमंत सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है,सरकार में शामिल विधायको को पैसे का लालच दे कर हेमन्त सरकार को अल्पमत में लाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन साजिश की भनक स्पेसल ब्रांच को लग गई ,जिसके बाद राजधानी के कई बड़े होटलो में ताबड़तोड़ छापेमारी कर साजिश में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

स्पेशल ब्रांच की गिरफ्त में तीन लोग-

पुलिस का कहना है कि तीनों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।गिरफ्तार तीन व्यक्तियो में दो सरकारी कर्मचारी है।गिरफ्तार आरोपियो में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो शामिल है।तीनो के  खिलाफ रांची के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।इन पर आईपीसी की धारा 419, 420 124-ए, 120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 लगायी गयी है।

 

 

विधायक की शिकायत पर कार्रवाई-

झारखंड सरकार गिराने की साजिश के बारे में बेरमो से विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कोतवाली रांची में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि झामुमो-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने की जानकारी महीनों से चली आ रही है। कई विधायकों की छवि धुमिल करने की कोशिश की जाती रही है। इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली जो हैरान करने वाली थी। अलग अलग जगहों से कुछ लोग राजनीतिक षड़यंत्र को अंजाम देने के लिए रांची में कैंप किए हुए हैं और हवाला के जरिए बड़े पैमाने पर लेन देन की सूचना मिली है।

 

 

सत्तारूढ़ दल के विधायकों को प्रलोभन देकर खरीदफरोख्त के लिए और लेन-देन के लिए बातचीत चल रही है। ताकि कुछ विधायकों तो प्रलोभन से तोड़कर सरकार गिराई जा सके। उन्हें जानकारी है कि कुछ बहुत ही रसूखदार और फाइनेंसर छद्म नामों से कई होटलों में ठहरे हुए हैं और विधायकों से संपर्क की कोशिश में हैं ताकि उन्हें लालच देकर सरकार को गिराया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »