कार्मेल की छात्रा ‘शांभवी’ 99 प्रतिशत लाकर बनी जिला टॉपर

AJ डेस्क: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आईसीएसई, आईएससी कक्षा 10 और 12वीं के 2021 के परिणाम की घोषणा हो गई है। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे, अब सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

 

 

कार्मेल स्कूल धनबाद की छात्रा शांभवी ने 99 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनी है। शांभवी दैनिक अखबार प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार संजीव झा की पुत्री है। इसके साथ ही 12वीं में रिमली दास धनबाद में साइंस टॉपर हैं। बता दें कि, इस साल कक्षा 10 और 12वीं के लिए CISCE बोर्ड के परिणाम की गणना आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की गई है।

 

 

ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।  ICSE के लिए इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 99.98 प्रतिशत और ISC के लिए 99.76 प्रतिशत है। ICSE द्वारा जारी परिणामों के मुताबिक, ICSE Class 10 Result 2021 का कुल पास प्रतिशत 99.98 प्रतिशत रहा है। जिसमें 54.14 प्रतिशत लड़के और 45.86 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »