न्यायाधीश हत्याकांड : SIT के मुखिया ADG और IG पहुंचे धनबाद, शुरू की जांच

AJ डेस्क: धनबाद कोर्ट के जिला एवम सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आंनद की हत्या की जांच के लिए गठित SIT के मुखिया ADG संजय आनंद लाटकर रांची से धनबाद पहुंच यहां के SSP से केस के हर पहलू पर जानकारी ले रहे हैं। इस बैठक में कोयलांचल रेंज की IG प्रिया दुबे भी शामिल हैं। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में कल पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया है।

 

 

SIT प्रमुख ADG ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में SIT टीम की बैठक धनबाद SSP कार्यालय में चल रही है। मीटिंग में SIT के ADG संजय आनन्द लाटकर, बोकारो रेंज IG प्रिया दुबे, बोकारो रेंज DIG मयूर पटेल तथा SSP धनबाद संजीव कुमार और सिटी SP धनबाद आर रामकुमार भी इस बैठक में शामिल है। इस बैठक के बीच में गिरफ्तार दोनों आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को SIT के सामने पेशी हुई। ज्ञात हो लखन वर्मा ऑटो का ड्राइवर है। जिसे गिरिडीह से ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया है।लखन वर्मा जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के कुम्हारपट्टी का रहनेवाला है। जबकि राहुल डिगवाडीह का रहने वाला है।राहुल की गिरफ्तारी धनबाद स्टेशन से की गई है।

 

 

बता दें कि धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के समीप बुधवार के अहले सुबह जिला एवम सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आंनद की हत्या उस वक्त कर दी गयी थी, जब वह रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। पुलिस ने जब घटना का CCTV फुटेज निकाला तो सभी हैरान रह गए थे कि एक ऑटो रिक्शा वाले ने सड़क किनारे जॉगिंग करते जा रहे न्यायाधीश को किस तरह ठोकर मारा था।

 

 

इस हाई प्रोफाइल जज हत्याकांड की जांच के लिए झारखण्ड सरकार ने तत्काल एक SIT का गठन कर दिया। सूबे के ADG संजय आंनद लाटकर की अगुवाई में गठित SIT टीम में IG प्रिया दुबे, DIG मयूर पटेल, धनबाद के SSP और सिटी SP को शामिल किया गया है। आज ADG संजय आनंद लाटकर और IG प्रिया दुबे धनबाद पहुंच SSP से घटना के हर पहलू की जानकारी ले रहे हैं।

 

 

इधर घटना के वक्त खूनी ऑटो रिक्शा चला रहे ड्राइवर और उसके दोस्त लखन वर्मा तथा राहुल वर्मा को धनबाद पुलिस ने गिरिडीह और धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। ऑटो रिक्शा भी बरामद हो गया था। गुरुवार की देर रात पुलिस ने लखन वर्मा और राहुल वर्मा को CJM के समक्ष पेश कर उन्हें रिमांड पर देने का आवेदन दिया था। CJM ने लखन और राहुल को पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर दे दिया। पुलिस की टीम दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »