ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘चीयर फॉर इंडिया’ में विधायक भी दौड़े

AJ डेस्क: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कोयलांचल में सोमवार को ‘चीयर फ़ॉर इंडिया’ के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक राज सिन्हा समेत शहर के कई गणमान्य तथा आम लोगों ने दौड़ लगाई। यह दौड़ रणधीर वर्मा स्टेडियम से शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए वापस रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

 

 

इस दौरान विधायक राज सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखते ही बन रहा है। हालांकि हम भारतीयों को और मजबूत होने की आवश्यकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए हम उनके जीत की कामना करते है। ‘चीयर फ़ॉर इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन कर सुबह सुबह दौड़ लगाई गई है। जिससे लोगों को चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »