झारखण्ड के उत्तर पूर्वी हिस्से के 8 जिलों में भारी बारिश होगी
AJ डेस्क: रांची स्थित मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से के धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिला के कुछ हिस्से में आज और 5 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

