बिहार के नालंदा में जमीन विवाद में दिन दहाड़े 6 की हत्या, ताबड़तोड़ चली गोलियां

AJ डेस्क: बिहार के नालंदा में जमीन विवाद में दिनदहाड़े 6 लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना राजगीर अनुमंडल अंतर्गत छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। बुधवार दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों में लड़ाई हुई, जो देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। एक ओर से करीब 4 दर्जन बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों का इलाज चल रहा है।

 

 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गांव में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।

 

 

परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन का विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार सुबह गांव के देवी स्थान के निकट महेंद्र यादव एवं राजेश्वर यादव अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर इसी जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान परशुराम यादव अपने बेटे, भाई और भतीजों के साथ विरोध करने गए। तभी अचानक करीब 4 दर्जन बदमाश हरवे-हथियार से लैश होकर आए और परशुराम यादव और उनके परिवार के साथ हाथापाई करने लगे। इनलोगों ने जब विरोध किया तो बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसमें कुल 9 लोगों को गोली लगी है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं 3 व्यक्ति घायल हैं।

 

 

परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद में सुबह 9 बजे से ही गोलियां चल रही थी। पुलिस को इस मामले की जानकारी भी दी गई। लेकिन वह घटना के बाद पहुंची। परिजनों का आरोप कि पुलिस अगर सुबह ही पहुंच कर बदमाशों को रोक लेती तो आज एक की मौत नहीं होती। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों की पहचान मृतक परशुराम यादव का पुत्र धीरेंद्र और शिवेंद्र, जद्दू यादव व उसके पुत्र पिंटू और महेश यादव के रूप में हुई है। रामरूप यादव का बेटा बिंदा यादव है, जबकि घायलों में परशुराम यादव, मिठ्ठू यादव और मंटू यादव घायल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »