झारखण्ड सरकार को अस्थिर करने का साजिश रचने वाले तीनों को रिमांड पर लेगी पुलिस

AJ डेस्क: झारखंड सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने वाले को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस। मामले में गिरफ्तार अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो तीनों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड दिये जाने की इजाजत मांगी है। रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही अदालत रिमांड दिये जाने पर कोई निर्णय लेगी।

 

 

रिमांड मांगे जाने के पीछे इस बात की संभावना जताई जा रही है कि रांची पुलिस सरकार गिराने की साजिश रचने के अभियुक्तों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ करेगी। अभी भी मुख्य साजिशकर्ता तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

 

 

वहीं इस मामले को अब CJM कोर्ट से ACB के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। कोतवाली थाना में दर्ज हुई इस प्राथमिकी से जुड़े सारे दस्तावेज ACB के विशेष न्यायालय में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ACB कोर्ट के समक्ष यह मामला जाने के बाद आरोपियों और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। 22 जुलाई को रांची के कोतवाली थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »