लाठी चार्ज प्रकरण : विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को धनबाद बंद की घोषणा किया, सांसद ने की भर्त्सना

AJ डेस्क: 12वीं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्राओं द्वारा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान धनबाद उपायुक्त कार्यालय परिषर में प्रवेश कर हंगामा करने को लेकर धनबाद एसडीएम एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनपर लाठी चार्ज की कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रशासन के द्वारा इस कार्रवाई पर धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी धनबाद के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इस कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आहूत धनबाद बन्द को भी भाजपा ने अपना खुलकर समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

 

 

धनबाद की छात्राओं पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार मर्यादा और संवेदना वीहीन सरकार है। प्रभारी मंत्री के धनबाद में उपस्थिति पर इस तरह की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए कम है। जिस प्रकार से छात्राओं पर पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा कार्यवाही की गई इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। हेमंत सरकार जो कि विकास विरोधी है भ्रम के बुनियाद पर टिका है। छात्र-छात्राओं की भी विरोधी है। सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं। तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करता हूं। छात्र-छात्राएं जो कि हमारे आने वाले कल के भविष्य हैं उनपर इस प्रकार का बर्बरता पूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त के बाहर है।

 

 

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार छात्रों पर इतनी बड़ी कार्रवाई करके स्पष्ट कर दी है कि सरकार छात्र विरोधी है। पिछले चार दिनों से छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक तरीके से आंदोलनरत थी लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में छात्राओं पर क्रूरता पूर्ण तरीके से प्रशासनिक कार्रवाई की गई। यह सरकार के लिए शर्मनाक है। जिस तरह से एसडीएम निरीह छात्राओं पर प्रहार कर रहे थे वह उनके वहसी पन को दर्शाता है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि एसडीएम ने न केवल लोक सेवक के अवधारणा के विपरीत कार्य किया है बल्कि पूरे नारी समाज को अपमानित करने का कार्य किया। एक और जहां प्रधानमंत्री देश में महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार कभी महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री बंद करती है, कहीं रूपा तिर्की मामले को दबाती है और कही छात्राओं पर लाठीचार्ज करवाती है। यह सरकार छात्र विरोधी, रोजगार विरोधी, विकास विरोधी और नारी विरोधी है। भारतीय जनता पार्टी इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के मूड में है।

 

 

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद द्वारा आहूत कल के धनबाद बंद के आह्वान का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों की इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है।

 

 

 

 

 

 

लाठी चार्ज मामले पर धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं के ऊपर पड़ी एक-एक लाठी हेमंत सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। हेमंत सरकार को छात्र-छात्राओं की शक्ति का कोप का शिकार होना पड़ेगा। इतिहास साक्षी रहा है जब जब छात्र-छात्राएं एवं युवाओं ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है, तब तब परिवर्तन हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष संजय झा, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमलेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर, मुन्ना, प्रभात रंजन जयंत चौधरी तमाल राय रवि मिश्रा, आशा पांडे एवं किरण सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी ली तथा हौसला अफजाई की पीड़ित छात्र-छात्राओं के समुचित इलाज हेतु पीएमसीएच में भर्ती करवाया एवं चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर उचित और अच्छे इलाज का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »