मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने

AJ डेस्क: धनबाद ज़िला थोक वस्त्र विक्रेता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धनबाद सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला। इस दौरान धनबाद क्षेत्र में वस्त्र व्यापारियों को हो रही समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया गया।

 

 

उन्होंने कहा कि करकेंद बाजार अग्नि प्रभावित क्षेत्र में अवस्थित है। समय समय पर बीसीसीएल द्वारा करकेंद बाजार को हटाने का नोटिश जारी किया जाता है। इन्ही बातों की जानकारी देते हुए संघ के महासचिव घनश्याम नारनोली ने मंत्री से थोक वस्त्र व्यवसाय को बचाने को लेकर 25 एकड़ जमीन की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि करकेंद की थोक मंडी 60 वर्षो से भी एक पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है और अब यहां के व्यापारी अपनी जीविका चलाने के लिए चिंतित है। इसलिए झारखण्ड सरकार इतनी पुरानी मंडी को स्थापित करने हेतु एक स्थान का निर्धारण कर हमें मुहैया करवाये, ताकि इतनी पुरानी मंडी के अस्तित्व को बचाया जा सके।

 

 

जिसपर मंत्री बन्ना गुप्ता ने व्यपारियों को आश्वत करते हुए कहा कि झारखंड सरकार यहां की जनता को बसाने में विश्वास रखती है। इसलिए आपकी मांगो पर निश्चित रूप से निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान मौके पर महासचिव घनश्याम नारनोली, उपाध्यक्ष रितेश नारनोली सहित कांग्रेस के शिकारी पाड़ा के प्रभारी लक्षमण तिवारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »