बाइकर्स गिरोह का आतंक : मुनीडीह में घर मे घुस महिला के गले से चेन झपट हुए फरार

AJ डेस्क: बाइकर्स गैंग का मनोबल अब इतना बढ़ चुका है कि अब गैंग के अपराधी लोगों के घरों तक में घुस जा रहे है और महिलाओं के गले से गहनों को जबरन छीन आसानी से फरार हो जा रहे है। ताज़ा उदाहरण धनबाद के मुनिडीह ओपी क्षेत्र में देखने को मिला है। जहाँ गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधी एक भाजपा नेता के घर में घुस उनकी वृद्ध माँ के गले से सोने का चेन छिनतई कर भाग निकले।

 

 

जानकारी के अनुसार मुनिडीह ओपी क्षेत्र से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक भाजपा नेता के घर में गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधी घुस गए। इस दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठा अपराधी महिला का गला दबाने लगे और उसकी सोने की चेन छीन ली। जिसपर वृद्ध महिला ने शोर मचाया तो महिला के बेटे भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

 

 

जिसके बाद उनकी अपराधियों से भिड़ंत भी हुई लेकिन वे अपराधियों को काबू कर पाने में असफल रहे। जिससे दोनों अपराधी बाइक से वहां से भागने में सफल रहे। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »