सदर अस्पताल को सुदृढ़ बनाने का प्रयास जारी, ADM ने दिए कई दिशा निर्देश

AJ डेस्क: धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद ने मंगलवार को सदर अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, ड्यूटी रोस्टर, सदर अस्पताल के पेरीफेरी में आने वाले अन्य अस्पताल, पीएसए प्लांट का सिविल कार्य, मैनीफोल्ड सहित अन्य वस्तु स्थिति की जांच की। साथ ही अस्पताल को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

 

 

भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि सदर अस्पताल के आसपास अतिक्रमण किया गया है। इसके लिए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को बुलाकर शीघ्र अतिक्रमण को दूर करने तथा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जो भी सिविल कार्य लंबित है, उसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

 

 

इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के साथ सिविल सर्जन, डॉ राजकुमार सिंह, डीएमएफटी प्रोजेक्ट ऑफिसर शुभम सिंघल, शब्बीर एवं भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »