नई शिक्षा नीति राज्यों पर थोपा नहीं जाएगा- केन्द्रीय मंत्री

AJ डेस्क: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद अन्नपूर्णा देवी पहली बार झारखंड पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को किसी राज्य पर थोपा नहीं जाएगा। राज्य की इच्छा से ही उस राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे बेहतर तरीके से लागू कराना उनकी प्राथमिकता है।

 

 

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों से इस पर उनकी राय ली जा रही है। इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। साथ ही राज्यों के कोर्सेज की भी स्टडी की जा रही है। इन्हें भी एक्सपर्ट कमेटी सेलेक्ट करेंगी। इसकी अलग व्यवस्था की गई है। ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

 

 

BJP ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में PM नरेंद्र मोदी की सोच झलकती है। इस शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं में बच्चों की पढ़ाई के साथ व्यवसायिक और रोजगार परक शिक्षा पर जोर दी गई है। इसमें कई बड़े बदलवा किए गए हैं। अब भारतीय भाषा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हो सकेगी।

 

 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि नई केंद्रीय कैबिनेट में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दिखता है। चाहे युवा हो या महिला हो, हर वर्ग को जगह दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली बार 11 महिलाओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। BJP की जो सोच है, वह मंत्रिमंडल गठन में दिखता है। अन्नपूर्णा देवी जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में कोडरमा से मंगलवार को रांची पहुंची हैं। यह यात्रा आज तक जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »