लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में संस्थापक स्व रामजी यादव की पुण्यतिथि मनाई गई

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी प्रखंड क्षेत्र के आसन डाबर कदैया स्थिति लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम परिसर में बुधवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष स्वर्गीय रामजी यादव की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

 

 

सर्वप्रथम स्वर्गीय रामजी यादव के पुत्र रोनित आर्यन, स्व. रामजी के अनुज सुरेंद्र यादव, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय सिंह, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष वी सुधीर सचिव डॉ देवेंद्र सरन, वरुण बैध, अजय, सरोज, शुबल सिंह एवं शांति देवी सहित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों ने स्वर्गीय रामजी यादव की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनकी याद में आश्रम परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक वृक्ष लगाया एवं आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों को भोजन कराया गया।

 

 

इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों ने भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज जो रामजी यादव ने हम लोगों के लिए किया है वह काबिले तारीफ है। जिसे हम लोग कभी नहीं भुला सकते। क्योंकि जहां हमें अपनों ने ही अपने घर से निकाल दिया, वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय रामजी यादव एवं आश्रम के सदस्यों ने हमारे लिए एक घर बना कर दिया है। जहां हम सभी लोग आराम से और खुशी-खुशी अपनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »