कोडरमा पावर प्लांट का अस्थायी लिफ्ट गिरने से प्रोजेक्ट मैनेजर, सेफ्टी मैनेजर सहित 4 की मौत

AJ डेस्क: कोडरमा के बांझेडीह स्थित 1000 मेगावाट विधुत उत्पादन क्षमता के कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को अस्थायी लिफ्ट के टूट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। यह घटना चिमनी निर्माण के दौरान घटी। फिलहाल इस मामले में हाई लेवल मीटिंग जारी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

इस हादसे में थर्मल पावर प्लांट श्री विजया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा प्रसाद और सेफ्टी मैनेजर नवीन कुमार के अलावा दो अन्य मजदूर की मौत हो गयी है। इस घटना में नवीन कुमार (30) और कृष्णा प्रसाद (42) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मृतक मजदूरों में कार्तिक सागर (30) और विनोद चौधरी (50) शामिल हैं।

 

 

 

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट परिसर में चिमनी का निर्माण किया जा रहा था। तकरीबन 80 मीटर ऊंचाई तक चिमनी का निर्माण किया जा चुका था। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट नीचे आ गिरा। फिलहाल इस मामले को लेकर कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर उदय कुमार के अगुवाई में हाई लेवल की मीटिंग की जा रही है और घटना के पीछे छिपे कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »