ADJ उत्तम आंनद की मौत ऑटो के धक्के से हुई, CBI ने हाई कोर्ट को बताया

AJ डेस्क: धनबाद कोर्ट के ADJ-8 उत्तम आनंद की मौत ऑटो के धक्के से ही हुई है। यह जानकारी CBI ने झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को पेश रिपोर्ट में दी है। साथ ही कहा है कि रिपोर्ट में षड्यंत्र और मोटिव की जानकारी नहीं दर्ज की गई है। इसकी जांच की जा रही है।

 

 

मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए कहा है। कोर्ट का अंदेशा है कि अगर कोई बड़ा षडयंत्र हुआ तो उन पर हमला हो सकता है। अदालत ने उन्हें हवाई जहाज से ही लाने और ले जाने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी।

 

 

इस दौरान गृह सचिव और FSL के निदेशक भी कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने उनसे कहा कि राज्य में जब एक ही FSL लैब है तो इसमें जरूरी जांच की सुविधा होनी जरूरी है। अदालत ने निदेशक से पूछा है कि लैब में कितने पद रिक्त है? क्या-क्या नई जांच की सुविधा की जरूरत है? अगली सुनवाई को भी दोनों अधिकारी कोर्ट में हाजिर रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »