इस्कॉन कुसुम विहार ने आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम संग जन्माष्टमी मनाया

AJ डेस्क: श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव Iskcon कुसुम विहार के द्वारा उत्सव रिसोर्ट में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज सिन्हा (विधायक), राजीव शर्मा (जलान हॉस्पिटल ट्रस्टी), विजय पाठक (संपादक प्रभात खबर), अमर पाण्डे (DY.SP) थे।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन सीमित भक्तो के साथ किया गया। छोटे भक्तो के द्वारा नृत्य, भजन का भी आयोजन किया गया। युवा भक्तो के द्वारा प्रभुपाद पर एक नाटक का भी आयोजन किया गया। इस वर्ष Iskcon के फाउंडर श्रीला प्रभुपाद के 125वें जनमोत्स्व को ध्यान में रखते हुए पिछले 5 दिनों में 2500 परिवारों तक भगवान का प्रसाद भी पहुचाया गया।

 

 

 

 

 

 

सेन्टर प्रबंधक सुंदर गोविंद दास ने भगवान की महिमाओं के बारे में धनबाद वासियो को बताया और सभी के स्वस्थ रहने और भक्ति के मार्ग में जीवन व्यतीत करने की प्राथना की। कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का प्रसारण सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से भी किया गया। ताकि जो भक्त नही आ सके वो भगवान के जन्म उत्सव का दर्शन कर सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »