बिजली संकट : भाजपाईयों ने बिजली जी एम को चेताया, विधायक ने कहा- भूली में नया कनेक्शन दें
AJ डेस्क: धनबाद, झरिया मे व्याप्त बिजली समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में मिश्रित भवन में बिजली महाप्रबंधक से वार्ता की। इस दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं कई वरीय भाजपा नेता वहां मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रघुवर दास सरकार में भूली की जनता को विद्युत संकट से छुटकारा दिलाने के लिए जब राज्य सरकार बिजली का कनेक्शन दे रही थी, इस वक्त इस दिशा में कई कार्य भी हुए, काफी लोगों ने कनेक्शन लिया भी तो अब क्या कारण है कि आप लोग बिजली नहीं दे रहे? भूली की जनता को फिर से कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करें।
प्रतिनिधिमंडल ने झरिया में व्यापत बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झरिया विधानसभा की जनता पिछले कई दिनों से विद्युत समस्या से परेशान हो रही है। जो भी तकनीकी समस्या है उसे शीघ्र दूर करें। झरिया सहित पूरे धनबाद को बिजली शीघ्र, सुचारू तथा सही तरीके से मिले। इसके लिए विभाग शीघ्र कदम उठा ले।
इसपर विद्युत महाप्रबंधक ने कहा कि शीघ्र ही सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा और पूरे धनबाद को बिजली सही तरीके से मिलने लगेगा। महाप्रबंधक ने कहा की डीवीसी से बिजली आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
इस पर भाजपा विधायक एवं जिला अध्यक्ष ने कहा की DVC द्वारा बिजली आपूर्ति होने के बावजूद उपभोक्ता को बिजली प्राप्त नहीं हो रहा है, इसका कारण है कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं कर रहा है। इस पर बिजली विभाग को गंभीरता से विचार करते हुए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी व्यापक पैमाने पर आंदोलन चलाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, उपाध्यक्ष संजय झा, उमेश यादव, मिल्टन पार्थसारथी, अरुण साहू, संतोष कुमार, मुकेश पांडे, मिथिलेश राम, आनंद ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
