झारखण्ड यूथ इंटक का जूम एप के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

AJ डेस्क: झारखण्ड यूथ इंटक का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जूम ऐप के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे की अध्यक्षता में बुधवार को रखा गया। जिसमें इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, झारखंड यूथ इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय एवं मध्यप्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को इंटक के इतिहास, कार्यप्रणाली एवं मजदूरों की हितों को पूरा करने में पदाधिकारियों की भूमिकाओं पर अपने अपने विचार रखें।

 

 

संजय गाबा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सेवा के लिए असीम संभावनाएं हैं, उनको उनके अधिकारों से अवगत कराना हम सभी सर्वप्रथम उद्देश्य होना चाहिए। यूनियन बनाना और मजदूरों के लिए सदा साथ रहने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा की संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहायता देने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कुमार रवि चौबे के नेतृत्व में यूथ इंटक के कार्यों की सराहना की और कहा कि झारखंड के 24 में से 20 जिलों में इंटक का टीम गठित करना काबिले तारीफ है।

 

 

इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने यूथ शक्ति को मजदूरों की भलाई एवं सेवार्थ उपयोगी बनाने की सलाह दी। उन्होंने अपने अनुभव साक्षा किए एवं कहा कि मजदूरों को उनके अधिकारों से अवगत कराने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों को शिक्षित एवं कुशल बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से यूथ इंटक झारखंड की टीम रवि चौबे के नेतृत्व में काम कर रही है वह राष्ट्रीय पटल पर एक नए कीर्तिमान को स्थापित करने का काम कर रही है।

 

 

कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने कहा कि जमीन से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली तकनीकों के अनुरूप मजदूरों को भी कुशल होना होगा एवं तकनीक से उत्पन्न होनी वाली बेरोजगारी पर ध्यान रखते हुए भविष्य की रणनीति बनानी चाहिए।

 

 

पदाधिकारियों से अपने विचार व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने अपने अनुभव साक्षा किए और कहा कि आने वाले वक्त में मजदूरों को एकजुट करना उनके लिए सदा कदम से कदम मिलाकर चलना यही उद्देश्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम से पदाधिकारियों का आत्मविश्वास बढेगा ऐसा उनका कहना था। उन्होंने कुमार रवि को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

 

 

झारखंड युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों को या निर्देशित किया कि वह अपने-अपने जिला में आज से एक नई शुरुआत करें एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन निक एकता के साथ ही साथ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का यूनियन बनाएं एवं उनके कठिनाइयों को दूर करने के लिए संपूर्ण के साथ काम करें।

 

 

इस कार्यक्रम का संचालन टी.आर.एफ लेबर यूनियन के सहायक सचिव सह प्रदेश संयुक्त महामंत्री अंजनी कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री सह कोल्हान प्रभारी श्री अंजनी कुमार पाण्डेय ने दिया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिले के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रता मौजूद थे जैसे पूर्णिमा सिंह, राहुल चौबे, प्रमोद, अनुराग, अमित पांडे, शशांक, सुमित, अभिनंदन, लाल बाबू, रीता शर्मा, अशरफ, अमित सिन्हा, रोहित सिन्हा, विकेश सिंह, दीपेश, नईम, शुभम, साजन आदी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »