VIDEO- चतरा में सेना के जवान को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, खूब चला लात-घूंसा और लाठी

AJ डेस्क: चतरा जिले के म्यूरहंड थाना क्षेत्र के इटखोरी जीहू मार्ग के करमा चौक पर झारखंड पुलिस के जवानों ने आर्मी के जवान की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के विरोध के बाद घायल जवान को पुलिस उठा कर थाने ले गई। स्थानीय पुलिस ने आरोप लगाया है कि मास्क चेकिंग के दौरान आर्मी का जवान धौंस दिखा रहा था।

 

 

मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी सरेआम देखने को मिली है। बाईक सवार सेना (आर्मी) के जवान को मास्क न होने के एवज में बेरहमी से पिटाई की गई। बीच बाजार सड़क पर आर्मी के जवान को पटककर लाठी-डंडो और लात-घूसों से पिटाई पुलिस जवानों के द्वारा पिटाई की गई। पुलिस की बेरहमी का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के विरोध के बाद घायल जवान को पुलिस थाना ले गई। यह पूरा वाक्य बीडीओ साकेत सिंहा की मौजूदगी में हुआ। इसके बाद मामले में एसपी राकेश रंजन ने संज्ञान लेते हुए डीएसपी मुख्यालय केदार राम को जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है।

 

VIDEO-

 

 

वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सन्हा दर्ज कर लिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने बताया कि मास्क चेकिंग के दौरान बगैर परिचय दिए वह धौंस दिखा रहा था। सेना के जवान ने पुलिस जवान की वर्दी पर हाथ लगाया। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस का एक जवान आंशिक रूप से घायल भी हुआ है। पीड़ित जवान जोधपुर में आर्मी कैंप में जीडी का जवान बताया जा रहा है।

 

 

 

पीड़ित सेना का जवान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »