धनबाद में मौसम ने बदला रंग, झारखण्ड के अधिकांश जिलों में होगी बारिश

AJ डेस्क: रांची स्थित मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मेघ गर्जन और बज्रपात के साथ राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार झारखण्ड के रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुछ हिस्से में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग ने साथ ही चेतावनी जारी किया है कि बारिश के दौरान मेघ गर्जन और बज्रपात होने की भी पूरी संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »