हजारीबाग पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से JPC के नक्सली राजेश को हथियार संग दबोचा

AJ डेस्क: विश्वकर्मा पूजा के दिन झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस ने एक और उग्रवादी को धर दबोचा है। गुप्त सूचना पर झारखंड पुलिस और CRPF की 22/बीएन बटालियन चरही थाना क्षेत्र के बहेरा तालाब के पास के छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में JPC के एक सदस्य राजेश गंझु उर्फ बिपुल गंझु को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से प्वाइंट 315 बोर का एक राइफल व प्वाइंट 315 बोर का 9 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद हथियार को चरही थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

 

CRPF की टीम तीन दिनों से इस छापेमारी अभियान में लगी हुई थी। खोजी कुत्ते की मदद से हथियार को बरामद किया गया है।

 

 

ज्ञात हो पिछले महीने ही हजारीबाग पुलिस ने भाकपा माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्मा को गिरफ्तार की थी। इसकी गिरफ्तारी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से की गई थी। नक्‍सली प्रदुमन 25 लाख का इनामी था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »