VIDEO- बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से झारखण्ड में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

AJ डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का असर पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बनना शुरू हो गया है। झारखण्ड के कई जिलों में आज रात से ही भारी बारिश होने की बात कही जा रही है। दो अक्टूबर तक सूबे के लगभग सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

 

रांची स्थित मौसम विभाग ने झारखण्ड को येलो अलर्ट पर रखा है। निम्न दबाव के क्षेत्र उत्तर पश्चिमी की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आस पास तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव बन चुका है। मौसम विभाग की माने तो साईकोलिन सर्कुलेशन जो बंगाल की खाड़ी में था, वह लो प्रेशर में तब्दील हो चुका है। अगले 24 घण्टे में इसका असर झारखण्ड के लगभग सभी जिलों पर देखने को मिलेगा। आज रात से ही राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 29 सितम्बर को वैसे तो राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी ही लेकिन रांची और उससे सटे जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिर 30 सितम्बर को गढ़वा, चतरा, पलामू, लोहरदगा व आस पास के जिलों पर इस चक्रवात का खासा असर देखने को मिलेगा। एक और दो अक्टूबर तक झारखण्ड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की बात कही जा रही है।

 

VIDEO-

 

 

 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त किया गया है, उसके निचले हिस्से में जल जमाव हो सकता है। कच्चे मकान को भी क्षति पहुंच सकता है। डैम के आस पास जल जमाव होने की संभावना है। बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हो सकता है। साथ ही बिजली चमकने और बज्रपात होने का भी खतरा बना रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »