पहले दिन ही कराहने लगा वैकल्पिक बरमसिया मार्ग, रेंग रही है वाहने, जाम ही जाम
AJ डेस्क: बैंक मोड़ फ्लाईओवर ब्रिज पर तीन दिनों तक वाहनों का परिचालन बंद कराने के बाद जिला प्रशासन ने हावड़ा मोटर-बरमसिया मार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था बनाया है। पहले ही दिन यह वैकल्पिक मार्ग कराहने लगा है। रेंग रही वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करना पड़ रहा है।
बैंक मोड़ और श्रमिक चौक के बीच जब फोरलेन की सड़क होने के बाद भी जाम लग जाया करता था तो हावड़ा मोटर से बरमसिया, हीरापुर सड़क की चौड़ाई ही क्या है जो वह पूरा लोड सम्भाल सके। सिंदरी, झरिया, महुदा, केंदुआ, कतरास और बाघमारा से धनबाद आने जाने वाले वाहनों को चार अक्टूबर की सुबह तक हीरापुर-बरमसिया-हावड़ा मोटर मार्ग से ही आना जाना होगा। यह सड़क पहले से ही संकीर्ण है। इस सड़क की इतनी क्षमता नही है कि वह बैंक मोड़ फ्लाई ओवर का लोड सम्भाल सके।

दूसरी ओर प्रशासन के सामने भी और कोई वैकल्पिक सड़क नही है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक को स्मूथ करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर रखी है। फिर भी इस सड़क पर ट्रैफिक बढ़ जाने से जाम लगना स्वभाविक है। उधर बैंक मोड़ फ्लाई ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य भी जरूरी था।


वैसे तो शहर को जानने वाले बहुत सारे लोग अभी बरमसिया रोड से गुजरने पर परहेज भी कर रहे हैं। लेकिन जिसे जरूरी काम होगा, वह तो मजबूरन जा ही रहा है और उसे जाम का सामना करना भी पड़ रहा है।
