पचास वर्ष पुराने बैंक मोड़ फ्लाई ओवर ब्रिज का नापा जा रहा क्षमता, यातायात बंद, 4 के सुबह से खुलेगा

AJ डेस्क: उत्तरी व दक्षिणी हिस्से में बंटे धनबाद को जोड़ने वाले बैंक मोड़ फ्लाई ओवर ब्रिज पर तीन दिनों के लिए वाहनों का आवागमन पूरी तरह बन्द हो गया है। प्रशासन के अनुसार चार अक्टूबर से पुनः फ्लाईओवर पर वाहनों का परिचालन शुरू हो पाएगा।

 

 

जानकार बताते हैं कि बैंक मोड़ फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण हुए 50 वर्ष हो गए हैं। दिन ब दिन इस फ्लाई ओवर ब्रिज पर लोड बढ़ता ही जा रहा है। विशेषज्ञ अब फ्लाई ओवर की क्षमता नाप रहे हैं कि मरम्मत कार्य करने के पश्चात फ्लाई ओवर कितना लोड ले सकता है और इस ब्रिज की उम्र क्या हो सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि 72 घण्टे की जांच के बाद ही सही परिणाम मिल सकता है।

 

 

 

 

 

 

इधर फ्लाई ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य भी शुरू किए जाने की सूचना है। जिला प्रशासन ने फ्लाई ओवर ब्रिज के दोनों छोर पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर ब्रिज पर वाहनों के परिचालन को पूरी तरह रोक दिया है ताकि ब्रिज पर निश्चित अवधि में मरम्मत और क्षमता जांच का कार्य पूरा किया जा सके।

 

 

 

 

 

 

धनबाद के श्रमिक चौक से बैंक मोड़ के तरफ आने जाने वाले बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन से दोपहिया पार कर आना जाना कर रहे हैं। यह नजारा भूली मोड़ के पास देखा जा सकता है। जिला प्रशासन भूली मोड़ के समीप रेलवे लाइन पार कर आने जाने वाले बाइक सवारों को रोकने की दिशा में किसी तरह का व्यवस्था नही किए हुए है। यह किसी बड़े हादसा को आमंत्रित कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »