भौरा में नव विवाहित का शव दुपट्टे से झूलता मिला

AJ डेस्क: रविवार की सुबह झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित भौंरा 6 नंबर में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता का संदिग्ध स्थिति में दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलता शव मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की सूचना मिली मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भौंरा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल मौत के पीछे के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »