पलामू : हैदरनगर में माँ-बेटी का शव एक ही रस्सी में झूलता मिला

AJ डेस्क: पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रजौनधा गांव में मां-बेटी की रविवार को घर में फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। दोनों के पारिवारिक विवाद में सुसाइड करने की आशंका जाहिर की जा रही है। दोनों का शव एक ही रस्सी से बने फंदे से लटका मिला है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, महिला का अपनी सौतन से अक्सर विवाद होता था। मृतकों में जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी संगीता देवी (35) और बेटी अंजली कुमारी (13) शामिल है। जितेंद्र ने करीब 15 साल पहले संगीता से दूसरी शादी की थी। हालांकि जीतेंद्र की पहली पत्नी रूपा देवी और संगीता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

 

 

शनिवार की रात जीतेंद्र अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों के साथ अलग कमरे में सोया था। जबकि संगीता अपनी बेटी के साथ दूसरे कमरे में थी। सुबह मां-बेटी का शव फंदे से लटका मिला। इस संबंध मे घटनास्थल पर पहुंचे SI शिव शंकर उरांव ने बताया कि मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

 

 

जितेंद्र पासवान ने संगीता के साथ लव मैरिज की थी। जितेंद्र और संगीता दोनों की यह दूसरी शादी है। जितेंद्र महाराष्ट्र के नागपुर में काम करता है। इसी दौरान उसे संगीता से प्रेम हो गया और अपनी पहली पत्नी के रहते हुए उससे दूसरी शादी कर ली थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »