झारखण्ड में भूकम्प के झटके, तीव्रता 4.1रिक्टर, केंद्र जमीन के 10 किमी नीचे था

AJ डेस्क: झारखंड में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके राज्य के सिंहभूम जिले में लगे हैं। सिंहभूम जिले में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई है। लोगों ने जैसे ही झटके महसूस किए, वो अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि इन झटकों से किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झारखंड के सिंहभूम जिले में आज दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। बताया गया है कि असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के तेजपुर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया।

 

 

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के पास दोपहर 2:22 पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.1 रिक्टर थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार भूकंप का केंद्र धनबाद से 187 किलोमीटर दूर है। गिरिडीह से केंद्र की दूरी 223 किलोमीटर मापी गई है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 220 किलोमीटर, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से 221 किलोमीटर और संबलपुर से 193 किलोमीटर दूरी पर भूकंप का केंद्र था। कम तीव्रता के कारण इससे जान-माल की क्षति नहीं हुई है

 

 

 

 

 

इसलिए आते हैं भूकंप-

दरअसल पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं और ये प्लेस्ट लगातार घूमती रहती है। जिस जगह पर प्लेट्स टकराते हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। प्लेट्स के टकराव के कारण उसके कोने मुड़ने लगते हैं और कई बार ज्यादा दबाव की वजह से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। इसके कारण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और फिर डिस्टर्बेंस की वजह से भूकंप आता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »