यू पी में 4 किसानों की हुई मौत की आंच पहुंची झारखण्ड, कांग्रेसी उतरे सड़क पर

AJ डेस्क: यूपी में 4 किसानों की मौत की आग अब झारखंड पहुंच गई है। रांची महानगर कांग्रेस की तरफ से सड़कों पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में गिरफ्तारी का आक्रोश सोमवार को रांची की सड़कों पर दिखा। महानगर कांग्रेस की तरफ से अल्बर्ट एक्का चौक पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का फूंका गया। प्रियंका लखीमपुर में पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहीं थी।

 

 

विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शासन, कुशासन में और लोकतंत्र शोकतंत्र में बदल चुका है। लगतार आमजनों पर सरकारी तंत्र की तरफ से अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

 

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि उतर यूपी में लगातार सरकारी सह पर अपराध की घटनाएं हो रही हैं और इसके विरोध में आवाज बुलंद करने वाले राजनेताओं को गैर जिम्मेवार तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »