दशहरा के बाद झारखण्ड में फिर बरसेगी बरखा रानी, होगा चक्रवाती तूफान का असर
AJ डेस्क: दशहरा के बाद यानि 16 और 17 अक्टूबर को झारखण्ड में फिर एक बार बरखा रानी बरसेगी। यह उतरी अंडमान सागर में उठ रहे चक्रवात का असर होगा। हालांकि झारखण्ड से मानसून की विदाई हो चुकी है।
रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार ग्यारह अक्टूबर को ही झारखण्ड से मानसून की विदाई हो चुकी है। झारखण्ड में 12 जून से ग्यारह अक्टूबर तक मानसून रहा। मानसून के विदा होने के बाद भी झारखण्ड में एक बार पुनः बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
VIDEO-
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी अंडमान सागर में साईकोलिक प्रेशर बना हुआ है। 15 अक्टूबर तक यह लो प्रेशर में तब्दील हो जाएगा। इसका असर साउथ उड़ीसा और नार्थ आंध्र प्रदेश पर पड़ने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान का असर 15 अक्टूबर से ही झारखण्ड के कुछ जिलों में दिखने लगेगा। राज्य के दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य क्षेत्र में पंद्रह अक्टूबर को हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है जो सोलह और सत्रह अक्टूबर को रफ्तार पकड़ लेगा। जिससे इन दो दिनों तक झारखण्ड में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके पहले 14 अक्टूबर तक झारखण्ड का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
