घनु डीह के ओ बी डंप में लगी आग की चपेट में आकर महिला झुलसी

AJ डेस्क: रविवार की देर शाम झरिया के घनुडीह ओपी क्षेत्र के न्यू बाफर बी जी आर ओबी डंप के समीप लगे आग की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद पीड़ित महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और महिला को आग से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

 

 

स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायल महिला को बचाने वाले स्थानीय युवक ने बताया कि घायल महिला झरिया बाजार स्थिति किसी चाय दुकानदार की माँ चंद्रिका गुप्ता है, जो किसी काम से न्यू बाफर की और जा रही थी। इसी क्रम में वो ओबी के समीप आग में अचानक जा गिरी।

 

 

मामले को लेकर घनुडीह ओपी के एएसआई नागेश्वर पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक वृद्ध महिला जो ओबी डंप के समीप लगी आग की चपेट आ कर झुलस गई है। कुछ स्थानीय युवको द्वारा उसे निकाल कर प्राथमिक इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »