गिरिडीह के सरिया में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत

AJ डेस्क: गिरिरडीह के सरिया क्षेत्र में एक बार फिर से जंगली हाथियों का आतंक देखा जा रहा है। यहां गुरुवार की रात अम्बाडीह में हाथियों के झुंड ने दो व्यक्तियों को कुचल डाला। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, गांव के पास हाथियों के झुंड के रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

दरअसल, सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड पंचायत के अम्बाडीह गांव में गुरुवार की रात हाथियों का झुंड आ गया। यहां हाथियों ने गांव के सिकंदर रविदास और रोहित रविदास को कुचल दिया। हादसे में सिकंदर रविदास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रोहित रविदास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

 

 

घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को फिलहाल गांव से बाहर खदेड़ दिया है। ग्रामीण बताते हैं कि हाथियों के झुंड ने गांव में शाम ढलते ही दस्तक दे दी थी। इसी दौरान गांव के सिकंदर रविदास और रोहित रविदास को हाथियों ने अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

सरिया थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने से जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों के इस झुंड द्वारा गांव के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वन विभाग की टीम हाथियों के इस झुंड को एक इलाके से दूसरे क्षेत्र तक सिर्फ खदेड़ने का काम ही कर पाती है। कुछ ठोस उपाय ना होने की वजह से ग्रामीणों में हमेशा हाथियों का डर बना रहता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »