VIDEO- सरकारी सड़क को उसके अधिकारी ने ही कटवाया, यह क्राइम नही तो और क्या—–

AJ  डेस्क: केंद्र हो या राज्य सरकार विकास की गति को बढ़ाने के लिए बेहतर सड़क का जाल बिछाने पर पूरा जोर डाल रही है तो वहीं धनबाद के बलियापुर अंचल के CO साहब हैं जो JCB लगाकर बड़े बड़े गड्ढे कटवा रास्ता को ही बन्द कराने में परेशान हैं। सांसद पशुपति नाथ सिंह ने विकास विरोधी कार्य और अधिकारी को गम्भीरता से लेते हुए इस मामले में कड़ा एक्शन लिए जाने की बात कही है।

 

 

बलियापुर के आमताल पंचायत में सांसद निधि से वर्ष 20/21 में एक सड़क बनी थी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनी इस सड़क पर न जाने क्यों अंचलाधिकारी महोदय की नजर टेढ़ी हो गयी। CO साहब ने JCB लगवाया और सड़क के मुहाने पर ही बड़ा सा गड्ढा कोड़वा डाला। यही नही वहीं बगल से गुजरी एक कच्ची सड़क पर भी साहब ने गड्ढा कोड़वा दिया। सरकार के इस नुमाइंदे को न जाने किस बात की परेशानी थी कि वह सड़क पर गड्ढा खोदवा ग्रामीणों का आना जाना ठप्प कराने की फिराक में लग गए।

 

 

 

 

 

 

पर्व त्योहार के समय जब प्रशासन सड़कों पर बने गड्ढे को भरवा श्रद्धालुओं को सुविधा देने का प्रयास करती है ठीक उसी समय CO साहब सड़क पर गड्ढा कोड़वाते चल रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही सांसद पशुपतिनाथ सिंह मौका वारदात पर पहुंच गए। उन्होंने कड़े शब्दों में इस कृत्य का विरोध किया।

 

 

 

 

 

 

अनल ज्योति से बात करते हुए सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि CO ने क्राइम किया है। सांसद मद से बनी इस सड़क को उपायुक्त के द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी जाती है। फिर दुर्गा पूजा के समय मर्यादा और नियम के विरुद्ध जाकर इस अधिकारी ने सड़क कटवा लोगों की भावना से खिलवाड़ करने का काम किया है। सांसद कहते हैं पहले कभी भी इस तरह की घटना नही हुई है।

 

 

इधर बलियापुर के अंचलाधिकारी से इस मामले में सम्पर्क किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह भूलवश हुआ है। सांसद मद से बनी नही बल्कि दूसरे सड़क को काटना था। यानि CO साहब को कोई न कोई सड़क काटना ही था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »