साहेब’ मुख्यालय से सटे केंदुआ में तो झांको, सरफराज ठोक रहा ‘छक्का पे छक्का’

AJ डेस्क: जिला मुख्यालय धनबाद से सटे केंदुआडीह क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के द्वारा ‘छक्का पे छक्का’ ठोके जाने की चर्चा है। थोड़े दिन चुप्पी मारने के बाद कोई सरफराज नाम का अवैध कोयला कारोबारी फिर से सक्रिय हो चुका है। सरफराज के पीठ पर झरिया के किसी पुराने खिलाड़ी का हाथ होने की बात कही जा रही है।

 

 

‘दीपक तले अंधेरा’ वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है। जिला के दूर दराज क्षेत्रों में साहेब अलग अलग टीम बनाकर रेड पर रेड करवा रहे हैं लेकिन मुख्यालय से सटे केंदुआडीह थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध कारोबार पर उनकी नजर नही पड़ रही।

 

 

जानकार बताते हैं कि केंदुआडीह पुराने थाना भवन के पीछे के इलाका से रोज रात में तीन से चार ट्रक चोरी का कोयला निकाला जा रहा है और रातों रात उसे मन्तव्य स्थान तक पहुंचा दिया जा रहा है। सरफराज एंड कम्पनी के गुर्गे दिन भर उस क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। गुर्गों के द्वारा दिन भर कोयला इकठ्ठा और खरीदारी किया जाता है। रात के अंधेरे में जमा किये गए कोयला को ट्रक के माध्यम से निश्चित स्थल पर पहुंचा दिया जाता है।

 

 

गोधर 26 नम्बर के सुनसान स्थल पर सरफराज एंड कम्पनी के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार का खेल खेला जा रहा है। अवैध कारोबार स्थल से थाना और BCCL एरिया ऑफिस, CISF कार्यालय की दूरी ज्यादा नही है।

 

 

जिला के उपायुक्त संदीप कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किसी भी खनिज सम्पदा के अवैध कारोबार को नही चलने देने का सख्त हिदायत दे रखा है बल्कि वरीय पुलिस अधिकारी जिला के अलग अलग क्षेत्रों में रेड भी करवा रहे हैं। फिर भी सरफराज एंड कम्पनी के द्वारा निडर होकर बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »