निरसा में डायरिया का कहर, 4 की मौत, दर्जनों आक्रांत
AJ डेस्क: धनबाद के निरसा में डायरिया कहर बरपा रहा है। डायरिया ने चार की जिंदगी छीन लिया, वहीं कई गम्भीर रूप से डायरिया की चपेट में आकर इलाजरत हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि मेडिकल टीम स्थिति पर काबू पाने का हर प्रयास कर रही है।
निरसा के पंडरा पंचायत में डायरिया अपना कहर बरपा रहा है। इस आधुनिक युग मे भी डायरिया से चार की मौत हो चुकी है। धनबाद के सिविल सर्जन ने चार मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जहां डायरिया का प्रकोप ज्यादा है, वहां कैम्प लगा मेडिकल टीम चिकित्सीय सेवा उपलब्ध करा रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि मुख्यालय से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन निरसा जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव सहित अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं।
सिविल सर्जन ने कहा कि दूषित पानी पीने या फूड प्वाइजनिंग के चलते डायरिया फैलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर डायरिया के फैलाव से ग्रामीण दहशत में हैं।
