VIDEO- ‘काले हीरे’ की लूट से बौराए तस्करों के गुर्गे कानून को लेने लगे हाथ में, युवक दो दिनों से इलाजरत

AJ डेस्क: काले हीरे की लूट से होने वाली अनाप शनाप कमाई से अब कोयला के अवैध कारोबारी और उनके गुर्गे बौरा गए हैं। राष्ट्रीय सम्पदा की लूट मचाने वाले अब कानून को भी हाथ मे लेने लगे हैं। झरिया कोयलांचल में घटित एक घटना और पीड़ित परिजनों के आरोप से यही प्रमाणित होता है। मामला धनबाद के SSP तक पहुंच चुका है। पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

 

 

झरिया के धसका पट्टी में कोयला चोरों ने वहीं के राज कुमार साव की जमकर पिटाई कर डाली। राजकुमार सुनसान स्थल पर शौच के लिए गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि अवैध कारोबारी के गुर्गों को राज कुमार पर मुखबिरी का संदेह हो गया और उन्होंने बगैर पूछताछ किए राज कुमार पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से राज कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

 

VIDEO-

 

 

 

घायलवस्था में राज कुमार को झाड़ी में फेंक हमलावर वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने जब राज कुमार को घायल अवस्था मे देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।। परिजनों ने घायल अवस्था मे राज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिजनों की शिकायत है कि झरिया थाना की पुलिस ने उनकी फरियाद नही सुनी, तब वह जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक से भेंट कर न्याय की गुहार लगाए हैं।

 

 

धनबाद के सरायढेला में स्थित आइकॉन हॉस्पिटल में दो दिनों से इलाजरत राज कुमार की स्थिति पहले से सुधर रही है। वहां के डॉक्टर एन के पांडे ने बताया कि ICU में भर्ती राजकुमार की स्थिति अब पहले से बेहतर हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »