झारखण्ड में कोरोना ब्लास्ट : सेंचुरी पार किया मरीजों की संख्या, अलग-अलग शहरों से आए हैं संक्रमित

AJ डेस्क: कोरोना एक बार फिर से झटखण्ड में लौटने लगा है। 72 दिनों बाद एक बार फिर से राजधानी रांची में कोरोना ब्लास्ट हुआ है और 65 नए संक्रमित मिले हैं। सभी अलग-अलग शहरों से रांची पहुंचे हैं। इसमें 55 अकेले पूरी से आने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस से मिले हैं जबकि 10 मरीज जम्मूतवी-हटिया-संबलपुर एक्सप्रेस और राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन से पहुंचे थे।

 

 

इसके साथ ही रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर से 100 के पार (117) पहुंच गई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद भी प्रशासन इन्हें रोकने के बजाय इन्हें घर जाने दिया। सभी स्टेशन से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर अपने-अपने घर पहुंचे। ऐसे में त्योहार के बाद एक बार फिर से शहर में तेजी से कोरोना के तेजी से फैलनी की आशंका बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

 

पूरी से रांची आने वाली ट्रेन में मरीज के आने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी पूरी से हटिया आने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस में 33 मरीज रांची आए हैं। रांची के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि अब तक एक भी मरीज अस्पताल नहीं पहुंचे हैं, जबकि अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है। जो भी पॉजिटिव मिल रहे हैं, अपना नंबर बंद कर ले रहे हैं, ऐसे में उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »