BREAKING केंदुआ : यादव पट्टी के लोगों ने खटीक बस्ती पर किया हमला, गोलियां चलीं, बम फूटे, तनाव

AJ डेस्क: केंदुआडीह के यादव बस्ती और खटीक बस्ती के लोगों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने आज हिंसक रूप धारण कर लिया। यादव बस्ती गुट ने खटीक बस्ती पर हमला करते हुए खूब तांडव मचाया।

 

 

देर शाम अचानक केंदुआडीह का माहौल ही बिगड़ गया। गोलियों की तड़तड़ाहट और बमों के धमाका से केंदुआडीह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। यादव बस्ती के लोगों ने खटीक बस्ती पर हमला बोलते हुए कई लोगों की पिटाई कर डाली और जमकर तोड़फोड़ भी किया। उन्होंने गोलियां भी चलाई और बम प्रहार भी किया।

 

 

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही ASP मनोज स्वर्गियार सहित आस पास के थानों की पुलिस वहां पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। पुलिस को सुतली बम और कारतूस का खोखा भी मिला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »