एसएसपी की अगुवाई में पुलिस ने मजार पर चादर पोशी किया

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस द्वारा प्रति वर्ष धनबाद रेलवे स्टेशन स्थित मजार पर चादर पोशी की जाती है। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए धनबाद पुलिस लाइन से एसएसपी संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा धूमधाम से चादर निकाला गया। इसके बाद पूरे रस्म अदा के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन स्थित मजार पर चादर पोशी की गई।

 

 

धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने पुलिस लाइन में कुछ दूरी तक चादर पकड़ कर आगे बढ़े, जिसके बाद अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पुलिस लाइन से चादर निकाल कर धनबाद रेलवे स्टेशन मजार तक पंहुचे और चादर पोशि किया। इस दौरान एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि प्रति वर्ष जिले की सुख शांति की कामना को लेकर धनबाद पुलिस के द्वारा मजार पर चादर पोशी की जाती है। इसी के तहत आज भी जिले की सुख शांति समृद्धि की कामना के साथ मजार पर चादर पोशी की गई।

 

 

 

 

 

बता दें कि कोरोना से पूर्व बड़े धूमधाम से गाजे बजे के साथ पुलिस लाइन से चादर निकालकर स्टेशन रोड स्थित मजार पर चादर पोशी की जाती थी। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइडलाइंस के तहत साधारण ढंग से चादर पोशी की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »