हादसा : झरिया में 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार के सम्पर्क में आकर एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे

AJ डेस्क: सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र स्थित बिहार बिल्डिंग के समीप एक भयावह घटना घटी। दरअसल यहाँ बिजली के 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह झुलस गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर स्थिति में इलाज के लिए झरिया के लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

 

 

 

जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पाटलिपुत्र जोड़ाफाटक रेफर कर दिया। जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाटलिपुत्र के चिकित्सकों ने उन्हें बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया है। घायलों में 2 साल का बच्चा समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »